रात को स्वरुप सागर, उदयसागर तो सुबह खोले फतहसागर के गेट

उदयपुर की तीनो प्रमुख झीले लबालब

 | 
fatehsagar

उदयपुर, 13 अगस्त 2022 । लेकसिटी में कल से लेकर देर रात तक मानसून की मेहरबानी रही है।  पीछोला झील का जलस्तर बढकर साढ़े दस फ़ीट के पार हो गया है। पूर्ण भराव क्षमता 11 फ़ीट है।

swaroop sagar

कल रत 11 बजे पिछोला के स्वरुप सागर बांध पर चादर भी चल रही है जबकि चार में से तीन गेट रात 11 खोले गए। जबकि देर रात उदयसागर के दो गेट खोले गए वहीँ सुबह 9 बजे फतेहसागर के गेट खोले गए।  

swaroop sagar

उल्लेखनीय है की पिछोला में सीसारमा नदी से अच्छी आवक हो रही है जिसे देखते हुए कल शुक्रवार को लिंक नहर के गेट बंद कर दिए गए है। वहीं मदार नहर से आवक बनी रहने से आज सुबह फ़तहसागर के गेट खोल दिए गए।  इधर, स्वरुप सागर और फतेहसागर के गेट खोलने से आयड नदी में भी पानी का प्रवाह तेज़ हो गया। 

uit puliya

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News