नहीं रहा सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की शान T-24 उर्फ़ उस्ताद

पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ था, एक पैर की हड्डी बढ़ने से तकलीफ में था

 | 
t-24 tiger aka ustad

उदयपुर 28 दिसंबर 2022 ।सज्जनगढ़ अभ्यारण्य में मौजूद T-24 टाइगर उर्फ़ उस्ताद जिन्हे रणथंभोर से 8 साल पहले लाया गया था।  आज उसने दम  तोड़ दिया। T-24 टाइगर उर्फ़ उस्ताद पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ था। एक पैर की हड्डी बढ़ने से तकलीफ में था। बायलॉजिकल पार्क के एंकलोजर में बंद था उस्ताद। 

इसी वर्ष के अक्टूबर माह में सज्जनगढ़ अभ्यारण्य में मौजूद T-24 टाइगर उर्फ़ उस्ताद के पीछे वाले दाएं पैर में इन्फेक्शन हो गया था। आशंका जताई जा रही थी की उन्हें बोन कैंसर हुआ है।  हालाँकि उस वक़्त बताया गया था की अभी यह आरम्भिक अवस्था में ही है अतः पैर काटने जैसी कोई गंभीर बात नहीं है। 

उल्लेखनीय है की T-24 टाइगर उर्फ़ उस्ताद अभी 18 वर्ष का है।  उन्हें 2015 में रणथम्बोर से उदयपुर लाया गया था।  तब भी उनके पेट में गड़बड़ी हुई थी। जब T-24 टाइगर उर्फ़ उस्ताद को यहाँ लाया गया था तब भी मीडिया में इसके लेकर काफी सुर्खियां बनी थी। 

डीएफओ अजय चित्तोड़ा ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पायेगा। फ़िलहाल मिली जानकारी के अनुसार T-24 उर्फ़ उस्ताद का अंतिम संस्कार सज्जनगढ़ अभ्यारण्य में ही किया जायेगा। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News