टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर ही दे दी जान
20 साल की तुनीषा शर्मा कटरीना की फिल्म फितूर में नजर आई थीं
मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने आज शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 20 वर्षीया की तुनीषा शर्मा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है उन्होंने 5 घंटे पहले ही इंस्टाग्राम अकॉउंट पर भी अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे। तुनीषा शर्मा ने अपनी मौत के चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था,'जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं

20 साल की तुनीषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वह चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं।