कंटेनर ने दम्पती को रौंदा दोनों की मौत
दोनों पति-पत्नी मजदूरी करके अपने घर की ओर जा रहे थे
पति की मौके पर ही मौत, पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के मादड़ी चौराहे पर तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर से बाइक पर सवार पति-पत्नि दोनों की मौत हो गई। इस दौरान कंटेनर चालक कंटेनर को छोड़ कर फरार हो गया।
गौरतलब है कि ओगना थाना क्षेत्र के सरोली निवासी 42 वर्षीय भेरूलाल और उसकी पत्नी बबली बाई सुखेर से मजदूरी कर अपने गांव सरोली की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान मादड़ी के पास तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उनको चपेट में ले लिया। जिससे भेरूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस को सुचना मिलने पर दोनों को उदयपुर के एमबी अस्पताल भर्ती कराया जहां दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर लिया गया हैं। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया हैं।
