उदयपुर में सुने मकान में घुसे चोर, सोना और चांदी के जेवरात ले भागे

चित्रकूट नगर में 9 तोला सोने व आधा किलो चांदी के जेवर और 70 हज़ार की नकदी ले भागे

 | 
h

उदयपुर में बदमाश चोरों ने दिन के समय एक सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने सोने और चांदी के जेवरात के साथ नकदी ले भागे। पुरी घटना सीसीटीवी कैद हो गई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी। 

जानकारी के अनुसार उदयपुर ज़िले के सुखेर थाना क्षेत्र में चित्रकूट नगर में बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने दिन के समय सूने मकान में दाखिल हुए और 9 तोला सोने व आधा किलो चांदी के जेवर और 70 हज़ार की नकदी ले भागे। चोरी की वारदात को को अंजाम देने आए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इस दौरान सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई। 

मकान मालिक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के दौरान वह और उनकी पत्नी काम से गए थे। वहीं बच्चे भी घर पर नहीं थे। इस दौरान बदमाश चोरों ने सूने मकान को देखकर घर के ताले तोड़े और अन्दर प्रवेश करके अलमारी तोड़ कर सोने और चांदी के जेवरात और नकदी ले भागे। जब उन्होंने आकर देखा तो ताले टूटे हुए मिले और घर का सामान इधर-उधर मिला। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News