चोरी करने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

तीन युवक आए थे चोरी करने ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचा 

 | 
crime

उदयपुर के भींडर इलाके में चोरी का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने जम कर मारपीट की। लातों-घूसों और थप्पड़ों की मार से उसके चेहरे से खून निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। 

जानकारी के अनुसार यह घटना भींडर के गांव में रात करीब 11.30 बजे तीन संदिग्ध युवक पर ग्रामीणों ने उन पर नज़र रखनी शुरु की। इसके बाद युवक चामुंडा मंदिर की तरफ चले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कार और युवकों को देखकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। कार में बैठे युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने बताया दो युवकों के पास धारदार हथियार भी थे। युवकों को पकड़ने के लिए लोगो ने कार पर पथराव कर दिया। इससे कार के शीशे फुट गए।

एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। एक के बाद एक जो आता गया। वो ही युवक की पिटाई करता रहा। करीब 1 घंटे तक युवक से स्थानीय लोग पीटकर पूछताछ करते रहे। जो गांव में आने का कोई जवाब नहीं दे पाया। 

पूछताछ में युवक ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ कार में घरों में चोरी करने आए थे। लगातार पिटाई के बाद उसने दो साथियों के नाम भी ग्रामीणों को बताए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से छुड़वाया और अस्पताल ले गए। वहां पुलिस युवक से पूछताछ में लगी हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News