नाड़ी में नहाते समय तीन बालक की मौत

कलेक्टर ने परिजनो को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी 

 | 
died

उदयपुर ज़िले के रीको एरिया सनवाड़ में रविवार शाम को पानी की नाड़ी में नहाते समय तीन बालकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाधिकारी उदयसिंह, एएसआई गुलाब सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शवों को बाहर निकलवाया गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों की शिनाख्त की। 

मृतकों में केशुलाल(12) पुत्र चंपालाल निवासी काबरा, थाना रेलमगरा, राजसमंद, केलुराम (12) पुत्र मोडा बागरिया निवासी मान खंड थाना फतहनगर, उदयपुर व राधेश्याम (13) पुत्र भेरुलाल गाडरी निवासी सनवाड़ थाना फतहनगर, उदयपुर शामिल हैं। 

कलेक्टर ने परिजनो को 10-10 हजार रुपए सौपे

घटना के दौरान पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने कलेक्टर से सहायता राशि दिलवाने की मांग की थी। ज़िला कलेक्टर द्वारा तत्काल परिजनों को दस-दस हजार की सहायता राशि प्रदान भी की गई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News