कल 3 घंटे बंद रहेंगे ज़िले के सभी पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप पर 31 मई  रात्रि 8:00 से 11:00 बजे तक पेट्रोल/ डीजल की बिक्री बंद रहेगी

 | 
Petrol dealers’ strike-Petrol pumps to stay closed on 23rd October

उदयपुर 31 मई, उदयपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के सभी पेट्रोल पंप पर रात्रि 8:00 से 11:00 बजे तक पेट्रोल/ डीजल की बिक्री बंद रहेगी साथ ही साथ पम्प की लाइट बंद कर विरोध व्यक्त किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा 21 मई 2022 की शाम अचानक एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने से सभी डीलर को भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही राज्य में वैट की दरों को कम करने तथा केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 के बाद डीलर मार्जिन नहीं बढ़ाए जाने,  राजस्थान में पेट्रोल डीजल की समान दर आदि अनेक मांगों को लेकर संपूर्ण जिले में  31 मई रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली गुल करते हुए पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव राजराजेश्वर जैन ने बताया कि इस दिन सभी पेट्रोल पंप मालिक पूरे दिन 'नो परचेज' अर्थात माल की खरीद भी नहीं करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News