सूदखोर दम्पति पर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

सूदखोर दम्पति पर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

आज सुबह 10 से 12 बजे तक कोलपोल, घंटाघर, मोचीवाड़ा, बड़ा बाजार, मालदास स्ट्रीट, सिंधी बाजार, भड़भुजा घाटी, मोचीवाड़ा में रहा बंद

 
agitation by business man

व्यापारी जुलूस के रूप में कोलपोल से सिंधी बाजार, मार्शल चौराहे, लखारा चौक, मंडी की नाल, दिल्लीगेट होते हुए कलक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन दिया 

उदयपुर 22 मार्च 2022 । श्री व्यापार संघ के सानिध्य में आज कोलपोल स्थित बाबूलाल मेहता एंड संस के मालिक स्वर्गीय दीपक मेहता के द्वारा ब्याज माफियाओं के अत्यधिक तंग करने एवं मूल से अधिक ब्याज चुकाने के बावजूद भी हेमलता कांकरिया और उसके पति निरंजन मोगरा द्वारा प्रताड़ित कर जान देने पर मजबूर करने पर भी पुलिस द्वारा अब तक सूदखोर दम्पति पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर व्यापारियो ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।  

deepak mehta case

गत 14 मार्च को पुलिस के प्रकरण दर्ज होने का बाद अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं होने पर उदयपुर के व्यापारियों द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था। आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद व्यापारियों ने तीन दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन और उदयपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं विभिन्न संगठनों के सहयोग से उदयपुर बंद करवाने की चेतावनी दी गई है।  

deepak mehta case

बैठक को वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष मदन लाल सिंघटवाडिया, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, कोलपोल व्यापार संघ के संरक्षक एवं भाजपा नेता डॉ. जिनेंद्र शास्त्री होलसेल क्लॉथ व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय पोरवाल आदि ने संबोधित किया। 

बाजार बंद रहें

band

23 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कोलपोल, घंटाघर, मोचीवाड़ा, बड़ा बाजार, मालदास स्ट्रीट, सिंधी बाजार, भड़भुजा घाटी, मोचीवाड़ा आदि बाज़ारो में व्यवसाय बंद रखकर सभी व्यापारी जुलूस के रूप में कोलपोल से सिंधी बाजार, मार्शल चौराहे, लखारा चौक, मंडी की नाल, दिल्ली गेट होते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे जहाँ पुलिस अधीक्षक को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ज्ञापन दिया गया।

deepak mehta case

कलेक्ट्रेट पर व्यापारियों को वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष मदन लाल सिंघटवाडिया, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, कोलपोल व्यापार संघ के संरक्षक एवं भाजपा नेता डॉ. जिनेंद्र शास्त्री होलसेल क्लॉथ व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय पोरवाल आदि ने संबोधित किया। 

deepak mehta case

इस अवसर पर कोलपोल व्यापार संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चित्तौड़ा, महामंत्री दीपक जैन, इरशाद चैनवाला, होलसेल गोल्ड व्यापार संघ के अध्यक्ष विश्वास सोनी, उपाध्यक्ष शैलेश मेहता, अन्नपूर्णा माताजी धर्माेत्सव समिति के अध्यक्ष कुंदन चौहान, मालदास स्ट्रीट व्यापार संघ के महामंत्री मयंक सवकीं, बड़ा बाजार व्यापार संघ के महामंत्री नयन नैनावटी, सिंधी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक पगारिया, सिंधी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश कोठारी, भड़भुजा घाटी व्यापार संघ के अध्यक्ष फतेह लाल नागदा, घंटाघर मोचीवाड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष कैलाश सोनी ,उदयपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष लोकेश सोनी, मराठा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मराठा, विजय मेहता, लोकेश तलेसरा, राजेंद्र पोरवाल, प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सरूपरिया, कैलाश सोनी, दीपक पामेचा आदि मौजूद थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal