उदयपुर में 2 तेदुंए का झगड़ा, एक तेंदूए की कुएं में गिरने से मौत

मृत तेंदूए की उम्र 2 वर्ष

 | 
l

उदयपुर ज़िले के सलूंबर इलाके में दो तेदुंओं में आपसी झगड़ा हो गया। दोनों के झगड़े के दौरान एक तेदुंए की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार सलूंबर रेंज के अंतर्गत टोडा गांव के सविना बावजी इलाके में ग्रामीणों ने कुंए में तेदुंए को देखा। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना क्षेत्रीय वन कार्यालय को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद कमर के पास रस्सी बांधकर बाहर निकाला। बाहर निकाल कर देखने पर पता चला कि तेंदुए ने दम तोड़ दिया था। 

वन विभाग का कहना है कि जिस तरह से यह मृत तेदुंआ मिला है उससे नहीं लगता कि मृत तेंदूआ इस इलाके का था। वह घूमता हुआ इस इलाके में पहुंच गया था। इसी दौरान उसका सामना इसी इलाके के तेंदूए से हो गया। साथ ही मृत तेंदुआ दूसरे तेंदुए के ताकतवर होने से उसका सामना नही कर पाया। इससे तेंदुआ जान बचाकर भागने लगा। इसी दरम्यान वह सीधा कुएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। मृत तेंदूए की उम्र 2 वर्ष के आसपास है। तेंदूए के पैर के नीचे और गले मे चोट के निशान पाए हैं। वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर तेदुंए का पोस्मार्टम करवाने के लिए भेज दिया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News