नगर निगम आयुक्त के खिलाफ पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

बर्खास्त करने की मांग को लेकर पार्षदों ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात 

 | 
himmat sing

उदयपुर नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ के खिलाफ निगम के पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है और बर्खास्त करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर से मुलाकात की। उदयपुर नगर निगम के पार्षदों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर निगम में होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ पर आरोप लगाते हुए मुलाकात की।

इस दौरान गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह चौधरी ने बताया कि निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ द्वारा मनमानी तरीके से निगम के टेंडर दिए जा रहे हैं जिसमें करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है।  निगम के करोड़ों रुपए के वाहन होने के बावजूद भी उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है जिससे निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। टेंडर देते समय जिन नियमों का पालन होना चाहिए था उन नियमों का भी पालन नहीं किया गया है कोई भी टेंडर 1 साल या इससे अधिक 2 साल के लिए किया जा सकता है लेकिन निगम आयुक्त ने अपने फायदे के लिए ठेकेदार को 4 साल के लिए टेंडर दे दिया है जो कि नियमों के विरुद्ध है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News