मनवाखेड़ा से यूआईटी ने ध्वस्त किये अतिक्रमण

हाइवे पर बनी 70 से अधिक दुकानों को किया ध्वस्त

 | 
encroachment

उदयपुर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के आस पास मनवाखेड़ा इलाके में युआईटी की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए हाईवे पर बनी करीब 70 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया। शुक्रवार सुबह हुई इस कार्यवाही में युआईटी और प्रशासनिक अधिकारयों सहित पुलिस उप अधीक्षक सहित 3 थानों का जाप्ता भी मोजूद रहा। 

encroachment

इस अवसर पर युआईटी अधिकारोयों से मिली जानकारी के अनुसार मनवाखेड़ाके खसरा नो 22/99 में रोड अलाइमेंन्ट जमीन और युआईटी के मास्टर प्लान की 100 रोड पर पिछले काफी समय से अवेध कब्जे किये हुए थे, उनके खिलाफ आज कार्यवाही की गई। 

uit

इस से पूर्व पिछले 15 दिनों से इनसे समझाइश की जा रही थी इनकी काउंसलिंग भी की जा रही थी, आज इस अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है जिसकी कार्यवाही 3 घंटों से की जा रही है और लगभग 4-5 घंटो में इस जगह पर पुनः डामरीकरण कर सड़क निर्माण कर दिया जाएगा। 

uit

अधिकारोयों ने बताया की इन दुकानदारों से करीब 15 दिनों से समझाइश की जा रही थी साथ ही माइक से भी अनाउंसमेंट किया जा रहा था उसके बाद ही विधिवत रूप से इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है और किसी के भी हित को आहत नहीं किया गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News