उदयपुर में विभिन स्थानों पर UIT ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की

राजस्व ग्राम सविना खेडा की इन्द्रप्रस्थ व नायक कॉलोनी में लगभग 10000 वर्गफिट रिजर्व भूमि से अतिक्रमण हटाकर चारदिवारी का निर्माण करवाया

 | 
UIT udaipur

उदयपुर में गुरुवार को नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाये गए। जिनमें राजस्व ग्राम सविना खेडा की इन्द्रप्रस्थ व नायक कॉलोनी में लगभग 10000 वर्गफिट रिजर्व भूमि से अतिक्रमण हटाकर चारदिवारी का निर्माण करवाया गया। 

वहीं हिरण मगरी सेक्टर 14 में ब्लॉक-ई के पास लगभग 1500 वर्गफिट रिजर्व भूमि से अतिक्रमण कर बनायी गयी चारदिवारी को हटाया गया एवं कृष्णा विला कॉलोनी में 5000 वर्गफीट रिजर्व  भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। अरिहन्त नगर की 60 फिट रोड पर अवैध टीन शेड तथा शाही कॉम्पलेक्स में 80 फीट रोड सीमा में किये गए अतिक्रमण हटाया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News