बिना स्वीकृति हो रहे निर्माण को निगम ने किया ध्वस्त

नोटिस देने के उपरांत भी नहीं रोका कार्य

 | 
umc

उदयपुर 28 नवंबर 2022 । नगर निगम भवन अनुमति निर्माण शाखा द्वारा सोमवार को हिरण मगरी सेक्टर में स्वीकृति विपरित किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर पुनः निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई।

निगम उप नगर नियोजक सिराजुद्दीन ने बताया कि सोमवार को हिरण मगरी सेक्टर 5 में अनुमति विपरित किए जा रहे निर्माण ध्वस्त किया गया। नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को शिकायत प्राप्त हुई की सेक्टर 5 में नगर निगम से प्राप्त अनुमति के अनुसार निर्माण नहीं करते हुए स्वीकृति के विपरीत निर्माण कार्य संपादित किया जा रहा है। 

umc

इस पर आयुक्त ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए रोकने के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देश की पालना में उप नगर नियोजक सिराजुद्दीन द्वारा तय समय में नोटिस जारी किए गए, इसके उपरांत भी संबंधित द्वारा लगातार अवैध निर्माण करवाया जा रहा था। इस पर निगम द्वारा संज्ञान लेते हुए सोमवार को आयुक्त के निर्देशानुसार गायत्री नगर  से 5 मे स्वीकृति के विपरीत निर्माण किये गये निर्माण को नगर निगम द्वारा छत को पंचर किया गया। 

मौके पर सहायक नगर नियोजक विजय डामोर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, पुलिस निरीक्षक मांगी लाल डांगी आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

umc

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News