उदयपुर कोरोना अपडेट - 278 पॉजिटिव, 496 रिकवर; ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा संक्रमण


उदयपुर कोरोना अपडेट - 278 पॉजिटिव, 496 रिकवर; ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा संक्रमण

संक्रमण दर गिरता हुआ

 
Covid Update Udaipur 6 february, total cases in udaipur
  • फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 2342
  • शहरी क्षेत्र से 1033 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1309 
  • तीसरी लहर में कुल संक्रमित 15994

उदयपुर 6 फरवरी 2022। आज ज़िले में कोरोना से 278 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। आज लगातार चौथे दिन भी ग्रामीण और उदयपुर शहरी क्षेत्र के आस पास के कस्बों में संक्रमण ज्यादा मात्र में देखने को मिला है। फ़रवरी के 6 दिनों में कुल 2362 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1033 मरीज़ के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र से 1309 संक्रमित मिले है।

आज की रिपोर्ट में संक्रमण दर 12.33% से घाट कर 12.04% हुई है।। 31 जनवरी के बाद संक्रमण दर लगातार गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 496 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या अब 75 हो गई हैं, जो की 16 दिनों के सबसे कम स्तर पर है। 

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,309 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 2,031 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                  278
शहरी क्षेत्र                 113
ग्रामीण क्षेत्र                 165
क्लोज़ कान्टैक्ट                 130
नए मरीज़                 148
रिपोर्ट में कुल सैम्पल              2,309
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर           12.04%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट              4,153
कुल नए मरीज            11,263
आज कुल ऐक्टिव मरीज              2,197
अस्पताल में भर्ती मरीज                   75
कुल रिकवर हुए मरीज            13,797
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित            15,994
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित            10,425
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित              5,569
उदयपुर में कुल संक्रमित            72,399

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 72,399 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 69,428 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 2,122 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 75 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 774 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal