Udaipur COVID Update: आज 7 पॉजिटिव, अस्पताल में अब केवल 2 मरीज़

संक्रमण दर 1% से नीचे; एक्टिव मरीजों की संख्या 35
 | 
Udaipur COVID Update
अब तक कुल संक्रमित 74192

उदयपुर 8 मार्च 2022: ज़िले में आज 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं। आज भी संक्रमण दर 1% से नीचे यानि 0.86% है जबकि कल 0.46% रही। मार्च के आठ दिन में कुल 73 संक्रमित मिले, जिनमे ग्रामीण क्षेत्र से 34 और शहरी क्षेत्र से 39 संक्रमित मिले है। अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या घटकर 2 रह गई है। 

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 813 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 806 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है:

आज कुल पाज़िटिव                7
शहरी क्षेत्र               5
ग्रामीण क्षेत्र               2
क्लोज़ कान्टैक्ट               2
नए मरीज़               5
रिपोर्ट में कुल सैम्पल           813
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 1%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट        5,443
कुल नए मरीज     12,351
आज कुल ऐक्टिव मरीज             19
अस्पताल में भर्ती मरीज               2
कुल रिकवर हुए मरीज     17,775
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित     17,794
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित     11,227
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित       6,567

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,199 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,404 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 17 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 2 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News