अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन, उदयपुर-कोलकाता रेलसेवा रद्द

आंदोलन के कारण गाड़ी संख्या 12316, उदयपुर-कोलकाता रेलसेवा कल रद्द रहेगा
 | 
udaipur ratlam train

अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में जारी प्रदर्शन के बीच कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन की पटरियों को अवरुद्ध कर दिया और ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी। जिसके चलते देश भर में रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेन रद्द कर दी हैं। वहीं इसका असर अब उदयपुर में भी देखने को मिल रहा हैं। पूर्व मध्य रेलवे पर छात्र आंदोलन के कारण गाड़ी संख्या 12316, उदयपुर-कोलकाता रेलसेवा दिनांक 20.06.22 को रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News