उदयपुर के सांसद अर्जुन मीणा ने दोनों पत्नियों के साथ मनाया करवाचौथ

दोनों पत्नियां आपस में सगी बहने है

 | 
arjun lal meena

उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा की दो पत्नियों ने एक ही साथ करवा चौथ मनाते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखा और दोनों ने साथ ही चाँद देखकर व्रत खोला। 

दरअसल अर्जुनलाल मीणा की दो पत्निया है पहली पत्नी का नाम मीणा मनामा है जबकि दूसरी पत्नी राजकुमारी है। और यह दोनों आपस में बहने है। जानकारी के अनुसार अर्जुनलाल मीणा की दोनों पत्नियां सगी बहने है। दोनों पत्नियां आपस में सगी बहने होने से ख़ुशी ख़ुशी एक साथ गुज़ारा कर रही है।  

इनमे से उन्होंने अपनी पहली मीना से 1993 में शादी की थी।  लेकिन उनसे कोई संतान न होने से मीना की छोटी बहन राजकुमारी से 2001 में सामाजिक स्तर पर निर्णय लेकर प्रतापगढ़ के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में की थी।  

अपनी दूसरी पति राजकुमारी से अर्जुनलाल मीणा से दो संताने प्राप्त हुई जिनमे एक बेटा अभिमन्यु और एक बेटी गार्गी प्राप्त हुई। जहाँ बेटा अभिमन्यु देहरादून से पढ़ाई कर रहा है वहीँ बेटी गार्गी डीपीएस में पढाई कर रही है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News