अब तक कुल 74090
उदयपुर 26 फरवरी 2022। जिले में आज 31 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीँ आज संक्रमण दर घटकर 2.13% हो गई जबकि कल 4% और परसो 2.87% थी। फरवरी के 26 दिनों में कुल 4033 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1776 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2257 संक्रमित मिले है।
31 जनवरी के बाद संक्रमण दर गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है। आज 42 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 15 हैं।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1456 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1425 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है
| आज कुल पाज़िटिव | 31 |
| शहरी क्षेत्र | 13 |
| ग्रामीण क्षेत्र | 18 |
| क्लोज़ कान्टैक्ट | 11 |
| नए मरीज़ | 20 |
| रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 1,456 |
| पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 2.13% |
| कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 5,395 |
| कुल नए मरीज | 12,290 |
| आज कुल ऐक्टिव मरीज | 222 |
| अस्पताल में भर्ती मरीज | 15 |
| कुल रिकवर हुए मरीज | 42 |
| तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 17,685 |
| तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 11,168 |
| तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 6,517 |
| उदयपुर में कुल संक्रमित | 74,090 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,090 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,093 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 207 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 15 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।