उदयपुर कोरोना अपडेट - आज 156 पॉजिटिव, 123 रिकवर

फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 3574

 | 
corona
शहरी क्षेत्र से 1582 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1992     
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 17226

उदयपुर 16 फरवरी 2022। जिले में आज कोरोना से 156 लोग संक्रमित पाए गए है। फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र में अधिक दिखाई दे रहा है। फ़रवरी के 16 दिनों में कुल 3574 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1582 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 1992 संक्रमित मिले है। आज संक्रमण दर 7% है जबकि कल 4.89% थी और परसो 2.88% थी। 

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 123 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 46 हैं।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2198 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 2042 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                 156
शहरी क्षेत्र                  61
ग्रामीण क्षेत्र                  95
क्लोज़ कान्टैक्ट                  57
नए मरीज़                  99
रिपोर्ट में कुल सैम्पल            2,198
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 7.00%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,225
कुल नए मरीज          12,001
आज कुल ऐक्टिव मरीज                689
अस्पताल में भर्ती मरीज                  46
कुल रिकवर हुए मरीज                123
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          17,226
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          10,974
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            6,252
उदयपुर में कुल संक्रमित          73,631

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,631 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 72,122 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 689 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 46 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 775 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News