उदयपुर कोरोना अपडेट - आज 81 पॉजिटिव, 134 रिकवर

फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 3655 

 | 
corona
शहरी क्षेत्र से 1607 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 2048     
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 17307

उदयपुर 17 फरवरी 2022। जिले में आज कोरोना से 81 लोग संक्रमित पाए गए है। फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र में अधिक दिखाई दे रहा है। आज भी शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र से संक्रमित की संख्या दुगुनी से भी अधिक है। फ़रवरी के 17  दिनों में कुल 3655 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1607 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2048 संक्रमित मिले है। आज संक्रमण दर घटकर 4% रह गई है जबकि कल  7% और परसो 4.89% थी।  

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 134 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या घटकर 37 रह गई हैं।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1988  सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1907 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                   81
शहरी क्षेत्र                  25
ग्रामीण क्षेत्र                  56
क्लोज़ कान्टैक्ट                  36
नए मरीज़                  45
रिपोर्ट में कुल सैम्पल            1,988
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 4.07%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,261
कुल नए मरीज          12,046
आज कुल ऐक्टिव मरीज                682
अस्पताल में भर्ती मरीज                  37
कुल रिकवर हुए मरीज                134
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          17,307
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          10,999
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            6,308
उदयपुर में कुल संक्रमित          73,712

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,712 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 72,256 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 645 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 37 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 775 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News