उदयपुर कोरोना अपडेट - आज 48 पॉजिटिव, 86 रिकवर

उदयपुर कोरोना अपडेट - आज 48 पॉजिटिव, 86 रिकवर

फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 3828

 
corona
शहरी क्षेत्र से 1685 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 2143        
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 17480  

उदयपुर 20 फरवरी 2022। जिले में अब कोरोना का प्रभाव काम पड़ता दिखाई दे रहा है।  आज 48 लोग संक्रमित पाए गए है। फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र में अधिक दिखाई दे रहा है। फरवरी के 20 दिनों में कुल 3828 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1685 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2143   संक्रमित मिले है। आज संक्रमण दर 3.47% जबकि कल 2.96% और परसो 3.8% थी।  

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 86 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 23 रह गई हैं।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1382   सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1334 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                   48
शहरी क्षेत्र                  21
ग्रामीण क्षेत्र                  27
क्लोज़ कान्टैक्ट                  19
नए मरीज़                  29
रिपोर्ट में कुल सैम्पल            1,382
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 3.47%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,324
कुल नए मरीज          12,156
आज कुल ऐक्टिव मरीज                495
अस्पताल में भर्ती मरीज                  23
कुल रिकवर हुए मरीज                  86
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          17,480
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          11,077
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            6,403
उदयपुर में कुल संक्रमित          73,885

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,885 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 72,616 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 495 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 23 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 775 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal