उदयपुर कोरोना अपडेट, आज 82 पॉजिटिव, 52 रिकवर

अगस्त माह में अब तक 606

 | 
corona

उदयपुर 12 अगस्त 2022 । अगस्त माह में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर शहर को गिरफ्त में लेता दिखाई दे रहा है। आज कोरोना से जिले में 82    मरीज़ो के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। आज कुल 989 लोगो के सैंपल में से 907 लोग नेगटिव पाए गए जबकि 82 पॉजिटिव मिले।  सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमण का प्रतिशत 8.29% रहा। वहीँ अस्पताल में अब भी 3 मरीज़ भर्ती है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामणिया ने बताया की आज की रिपोर्ट में 51 मरीज़ शहरी क्षेत्र से तो 31 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए। जबकि 82 मरीज़ो में से 53 नए केस, 27 क्लोज कांटेक्ट एवं 2 कोरोना वारियर्स पॉजिटिव पाया गया। वहीँ आज 52 मरीज़ रिकवर भी हुए है। 

इस प्रकार जिले में अब तक 75360 मरीज़ मिल चुके है। जिनमे से अब तक 74147 मरीज़ ठीक हो चुके है।  जबकि 776 लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी। वर्तमान में 435 लोग होम आइसोलेशन में है जबकि 3 लोग अस्पताल में भर्ती है।  इस प्रकार कुल एक्टिव केस 438 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News