उदयपुर की सेई एवं साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण के लिए 2,554 करोड़ रूपए की मंजूरी

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

 | 
water

पाली एवं सिरोही जिले के करीब 750 गांवों में सुनिश्चित होगी पेयजल आपूर्ति

जयपुर-उदयपुर, 27 नवंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर की कोटड़ा तहसील में सेई नदी एवं साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण के लिए 2554.23 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से पाली एवं सिरोही जिलों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
 

प्रस्ताव के अनुसार, सेई और साबरमती नदी पर बन रहे जलाशयों से पानी प्रेशराइज पाइप लाइन, ग्रेविटी पाइप लाइन एवं टनल के माध्यम से जवाई बांध में छोड़ा जाएगा। जलाशयों का निर्माण पूर्ण होने पर पाली जिले के 9 कस्बे (पाली, रोहट, जैतारण, सुमेरपुर, बाली, देसूरी, सोजत, रायपुर, मारवाड़ जंक्शन), 560 गांव एवं सिरोही जिले के शिवगंज कस्बे के साथ ही 178 गांवों की पेयजल व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में पाली एवं सिरोही जिले में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए उदयपुर की कोटड़ा तहसील में सेई और साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण की घोषणा की थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News