उदयपुर से हिम्मतनगर तक ट्रायल ट्रेन

रेल मंत्री करेंगे उदयपुर से हिम्मतनगर तक नई ब्रॉडगेज लाइन का दौरा 

 | 
trains

उदयपुर से हिम्मतनगर तक ब्रॉडगेज लाइन तैयार हो चुकी हैं। इसका सीआरएस भी पूरा हो चुका हैं। बुधवार को रेलवे के इंजीनियरों और अधिकारियों ने इस लाइन का बारीकी से निरक्षण किया हैं।  वहीं साथ ही इस पर स्पीड ट्रायल भी किया गया। यह स्पीड ट्रायल डूंगरपुर से हिम्मत नगर, डूंगरपुर से खारवा चांदा और खारवा चांदा से उदयपुर तक किया गया। ओएमएस मशीन से ट्रैक की जांच भी की गई।  

रेलवे सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री उदयपुर से हिम्मतनगर तक नई ब्रॉडगेज लाइन का दौरा भी कर सकते हैं। इसकी तैयारी के मौखिक आदेश हो चुके हैं। रेल मंत्री स्पेशल ग्लास ृ विंडो ट्रेन में 299 किमी की इस लाइन का जायजा लेंगे। 

नीमच-बड़ीसादड़ी का काम बाकी

मावली से बड़ीसादड़ी तक का क्षेत्र उत्तर पश्चिम रेलवे के अधीन है। वहीं बड़ी सादड़ी से नीमच तक का काम पश्चिम रेलवे के अधीन आता हैं। करीब 48.5 किलोमीटर की यह रेल लाइन प्रस्तावित हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News