हरियाणा घूमने गए उदयपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत

रॉन्ग साइड से आती हुई एक पिक-अप ने मारी टक्कर

 | 
accident

उदयपुर के गोगुंदा ब्लॉक के लोसिंग सिंह क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय राजू सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजू के पिता से मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह अपने साथियों के साथ  घूमने के लिए हरियाणा गए हुए थे।

2 दिन पूर्व मंगलवार को हरियाणा में अपने साथियों के साथ खाना खाने के लिए ढाबे पर रुके। खाना खाने के बाद अपने साथियों के साथ फिर से बस में सवार होने के लिए जब वह सड़क क्रॉस कर रहे थे इस समय रॉन्ग साइड से आती हुई एक पिक अप टक्कर मारी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूर जाने के बाद पिकअप चालक खुद ही अपनी गाड़ी को घुमा कर वापस लौटा और घायल अवस्था में राजू को पिकअप में डालकर हॉस्पिटल पहुंचाया और घटना की जानकारी राजू के घर वालों को भी दी।

जानकारी मिलते ही राजू के पिता और उनके अन्य रिश्तेदार हरियाणा पहुंचे और उन्हें एंबुलेंस में उदयपुर ले आए जहां लाने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ समय अस्पताल में रखने के बाद उन्हें एमबी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। 

मृतक राजू गोगुंदा के लोसिंग क्षेत्र में किराना व्यवसाई थे और अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए बस में दिल्ली और हरियाणा के सफर पर गए हुए थे। शुक्रवार को हाथीपोल थाना पुलिस ने मृतक राजू के शव का पोस्टमार्टम करवा कर घर वालों को सुपुर्द कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News