इतिहास में पहली बार उदयपुर की पिछोला झील को भरा जाएगा फतहसागर के पानी से

फतहसागर का जल स्तर साढ़े 12 फीट होने पर गेट खोले जाएंगे

 | 
FATE

उदयपुर 3 अगस्त 2022। प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी हैं। इसी के साथ इस मानसून में फतेह सागर में पानी का स्तर 12 फीट तक पहुंच गया हैं।  इतिहास में पहली बार उदयपुर की पिछोला झील फतहसागर झील के पानी से भरा जाएगा। फतहसागर का जल स्तर साढ़े 12 फीट होने पर गेट खोले जाएंगे और पानी छोड़ा जाएगा। लिंक नहर के माध्यम से फतहसागर का पानी पिछोला झील में पहुंचेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बैठक करके महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एडिशनल चीफ इंजीनियर भुवन भास्कर ने इस बात की जानकारी दी।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कैलाश चंद्र जैन ने बताया की फतह सागर झील का स्तर अभी 12 फिट हैं। फिलहाल पिछोला झील का स्तर अभी 6 फिट ही पहुंचा हैं। 3 अगस्त से मानसून का दूसरा राउंड शुरू होने वाला हैं,यदि ये दौर सही से शुरू होता हैं और पानी का स्तर बढ़ जाता हैं तो पानी नही छोड़ा जायेगा। अगर पर्याप्त मात्रा में बारिश नही हुई तो फतह सागर झील का पानी पिछोला की तरफ डाइवर्ट किया जायेगा।

 ये पहली बार होगा की फतह सागर का पानी पिछोला की तरफ डाईवर्ट किया जाएगा। 60% प्रतिशत बारिश हों चुकी हैं और जहां तक पीने के पानी की बात कि जाए तो उसकी भी कोई समस्या नही सामने आई हैं। मानसून के 2-3 दौर अभी बाकी हैं। वहीं बारिश होने की भी अच्छी सम्भावना हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News