सम्पत्ति के लालच में चाचा ने ही मारा था भतीजी को

प्रेम विवाह के बाद अपने चाचा के पास रह रही थी मृतका

 | 
b

उदयपुर ज़िले के भूपालपुरा थाना पुलिस ने सम्पत्ति के लालच के कारण अपनी भतीजी की हत्या करने वाले चाचा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपनी भतीजी से झगड़ा होने पर सिर में सरिये से वार करके हत्या करना स्वीकार किया। वह शादीशुदा भतीजी का कमरा हथियाना चाहता था।

नगर पूर्व वृत के पुलिस उप अधीक्षक जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। आरोपी गोकुलपुरा उत्तरी आयड़ निवासी चन्द्रशेखर उर्फ लाला पुत्र माणकलाल को प्रतापनगर चौराहा से गिरफ्तार किया। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने 10 अप्रैल को भतीजी उमा भरावा की हत्या करना स्वीकार किया। 

क्या था पुरा मामला 

युवती अपने चाचा रमेशचन्द्र, गोटु सोलंकी और चन्द्रशेखर सोलंकी के साथ रहती थी। दो वर्ष पहले उमा ने सोनू नामक एक युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था और वह उसके साथ रह रही थी, लेकिन दो माह पूर्व सोनू से विवाद होने के कारण उमा वापस अपने पीहर आ गई थी। वो पीहर में ही काका के पास रह रही थी। 10 अप्रैल को युवती उमा अपने घर पर ही थी। तभी घरेलू विवाद को लेकर तानाकशी से आग बबूला हुए चाचा ने भतीजी रे सिर पर सरिया मार दिया था, जिससे उसकी मौत हुई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News