सैयदी दाऊद जी साहब का सालाना उर्स मनाया

बड़ी संख्या में बोहरा यूथ समुदाय के स्त्री-पुरुष और बच्चे दरगाह पहुँचे

 | 
urs

उदयपुर, 2 अक्टूबर 2022 । खांजीपीर स्थित सैयदी दाऊद जी साहब का सालाना उर्स निहायत अदब और एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर सैयदी दाऊद जी की दरगाह पर विशेष विद्युत सज्जा की गई है।

सवेरे सैयदी दाऊद जी की दरगाह पर बड़ी संख्या में बोहरा यूथ समुदाय के स्त्री-पुरुष और बच्चे दरगाह पहुँचे, जहाँ मुल्ला पीर अली की सदारत में कुल की रस्म पूरी की गई और सैयदी दाऊद जी की शान में क़सीदे पढ़े गये।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया इस अवसर पर रात को मस्जिद वजीहपुरा में उर्स की मजलिस भी रखी गई। बाद में जमात खाने में सामूहिक नियाज़ का भी आयोजन भी किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News