बंदरों के आंतक से गांव वासियों को मिली राहत
वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा
उदयपुर के वन विभाग द्वारा जिले की बड़गांव पंचायत स्थित कटारा गांव में हो रहे बंदरों के आतंक से 10 दिन के बाद आखिरकार निजात मिली। दरअसल लोगों पर एक बंदरों का झुण्ड निशाना बनाकर उनको घायल कर रहा था जिस से क्षेत्र के लोग काफ़ी परेशान थे। पिछले दिनों में क्षेत्र में इस बन्दूरों के झुण्ड ने करीब 1 दर्जन लोगों कों अपना निशाना बनाकर घायल किया था जिसमे उन्हें गंभीर चोटे आई थी।
क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत क्षेत्र के सरपंच और विभाग के अधिकारीयों से कही थी, जिसके बाद विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए इन बंदरों कों पकड़ा गया। बंदरों के पकड़े जाने के बाद लोगों ने चैन कि सांस ली हैं। बता दे कि हिसंक बन्दरों से कटारा गांव वासियो में खौफ का माहौल था लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। बच्चो ने स्कूल जाना छोड दिया था। खेतो में गेंहु की फसल बोने का समय किसान खेतो में गेंहु की फसल को बोने के लिये नही जा पा रहे थे।