शिमला राजघराने और कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह और उनके परिवार के खिलाफ उदयपुर में वारंट जारी

विक्रमादित्य सिंह, उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ घरेलु हिंसा के मामले में उदयपुर की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं

 | 
pratibha singh himachal congress

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं बुशहर-शिमला राजघराने के सदस्य विक्रमादित्य सिंह, उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ घरेलु हिंसा के मामले में उदयपुर की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। सभी आरोपितों को 14 दिसम्बर बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट—2 के समक्ष पेश होना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार मेवाड़ की आमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह चूण्डावत ने अपने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट की धारा 12 के तहत अदालत में 17 अक्टूबर 2022 को वाद पेश किया था।  

अदालत ने चारों ही आरोपियों को पूर्व में 17 नवम्बर को पेश होने के लिए जमानती वारंट पेश किए थे। उस तिथि पर पेश नहीं होने पर अदालत ने चारों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 14 दिसम्बर को पेश होने को कहा है।

उल्लेखनीय है की हाल ही में संपन्न हिमाचल के विधानसभा सभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद विक्रमादित्य सिंह और मंडी लोकसभा सीट से सांसद प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद के दावेदार थी।  हालाँकि अंतिम समय में कांग्रेस आलाकमान ने गाँधी परिवार के निकट रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी थी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News