फतेहसागर से पिछोला में छोड़ा गया पानी

इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा 

 | 
fs pichola

उदयपुर 9 अगस्त 2022 । उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  इतिहास में पहली बार फतहसागर से पिछोला झील में पानी छोड़ा गया है। 

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने फतहसागर स्वरुपसागर लिंक नहर के गेट खोल कर फतेहसागर का पानी पिछोला झील में डायवर्ट किया है। 

उल्लेखनीय है की फतहसागर झील का जलस्तर 13 फीट है।  जबकि पिछोला झील का जलस्तर करीब 7 फीट है।  आज खोले गए गेट के ज़रिये फतहसागर के अतिरिक्त पानी को पिछोला झील में छोड़ा गया है। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News