वेडिंग्स एंड लाइफ़स्टाइल अवॉर्ड्स में देश के 50 हस्तियों का हुआ सम्मान
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने किया अवॉडिस का सम्मान
बॉलीवुड का जलवा एक बार फिर उदयपुर में हुआ। शुभ मैगज़ीन द्वारा शुभ वेडिंग्स एंड लाइफ स्टाइल अवॉर्ड्स 2022 उदयपुर के लाभगढ़ पैलेस में हुआ। इस अवॉर्ड की खास आकर्षक बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल थी।
अमीषा पटेल ने देशभर के वेडिंग्स और लाइफ स्टाइल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स को सम्मानित किया। इस अवॉर्ड शो में सेलिब्रिटी ने अपने डांस से लोगों को प्रभावित किया | इस अवॉर्ड शो में मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने वेडिंग एक्सपर्ट एंड होटल इंडस्ट्री से जुड़े जयदीप मेहता, गुरप्रीत सिंह, सूरज प्रीत सिंह सोनी, सागर प्रीत सिंह सोनी, अभिमन्यु सिंह, आदिल पठान, भारत कुंडली, श्रीकांत कनोई, प्रशांत डूबे, शानू लोढ़ा, गोविंद सिंह, अजय चौहान एवम साथ ही राजस्थान टूरिज्म से शिखा सक्सेना उपस्थित थी।
आयोजक राजन कायस्थ ने बताया, कि वेडिंग व लाइफ स्टाइल एवं होटल, इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में उन्हें अवार्ड दिया गया। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य राजस्थान वेडिंग टूरिज्म को बढ़ाना है। इसके लिए देशभर से करीब 300 वेडिंग व लाइफ स्टाइल एक्सपर्ट को आमंत्रित किया गया है।
राजस्थान टूरिज्म ने सपोर्ट किया
गौरतलब है इससे पहले राजन कायस्थ, आरती निर्वाण ऐसे कई आयोजन कर चुके हैं, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोरा, दीया मिर्जा, ईशा देओल आदि शिरकत कर चुकी हैं। सभी ने जयपुर में फैशन, वेडिंग और लाइफ स्टाइल इंडस्ट्री को प्रमोट किया था।
उदयपुर के युवा रोहित कोठारी को वेडिंग & लाइफस्टाइल अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया
उदयपुर के युवा रोहित कोठारी को वेडिंग & लाइफस्टाइल अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया। रोहित कोठारी को यह अवार्ड उनके द्वारा कई कलाकारों को मंच देने एव प्रमोट, न्यूज चैनल, न्यूजपेपर, आर्टिकल द्वारा मोका दिया है। रोहित कोठारी द्वारा सेलिब्रिटी एव कलाकारो की न्यूज सबसे पहले न्यूजपेपर और इंडिया के लीडिंग प्लेटफार्म पे दी जाती है। उनके द्वारा सेलिब्रिटी कंटेंट न्यूज को काफी पसंद किया जाता है।
रोहित कोठारी ने डिजिटल में अपना बहुत नाम कमाया है। वे देश के कई बड़े न्यूजपेपर एव न्यूज पोर्टल को सेलेब्रिटी कलाकारो की न्यूज देते है। रोहित कोठारी उदयपुर में कई सेलेब्रिटी बुला चुके है। रोहित कोठारी की कई बड़ी हस्तियों, सेलिब्रिटी एवं उदयपुर के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उनके कार्य की सराहना की है।
रोहित कोठारी को इससे पहले भी कई अवार्ड से नवाजा गया है जिसमे टेलेंट अचीवर अवार्ड, उदयपुर रत्न अवार्ड, यंग अचीवर अवार्ड, ग्लोबल अचीवर अवार्ड, ग्लोबल मेंस ऑफ द ईयर अवार्ड, एवं कई अवार्ड शामिल है। उन्होंने कहा अगर आपके अंदर कोई टैलेंट है तो आप अपने प्रोफेशन के साथ-साथ अपनी रुचि को जरूर जारी रखें वो ही आपको नाम और पहचान दिलाती हैं। इस अवार्ड मिलने के पीछे उनकी कई सालों की मेहनत एवं माता पिता का सपोर्ट एवं उदयपुर के लोगों का आशीर्वाद रहा है।