कोल्यारी की उबापण नदी में तैरता मिला महिला का शव

शव को तैरता देख ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल हो गया

 | 
drowning

उदयपुर 20 जुलाई 2022 । जिले के फलासिया थाना क्षेत्र के कोल्यारी इलाके की उबापण नदी में बुधवार दोपहर एक महिला का शव मिला। शव को तैरता देख ग्रामीणों में अफरा तफरी का महल हो गया। ग्रामीणों ने फलासिया थाना पुलिस शव के बारे में सूचित किया। 

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर फलासिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को उबापण नदी से बाहर निकाला। 

पुलिस ने महिला के शव को झाड़ोल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। शिनाख्त के बाद शव को झाड़ोल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मृतका की पहचान झुडली गांव निवासी होमली बाई के रूप में की गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मानसिक विमंदित थी।  फ़िलहाल महिला के डूबने के कारणों का पता नहीं चल पाया।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News