सुंदरवास में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

दरौली हाउस के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने लिया अपनी चपेट में 

 | 
accident

उदयपुर 15 सितंबर 2022 । प्रताप नगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास इलाके में दूध लेकर सड़क के किनारे चल रही महिला की पीछे से आ रहे तेज गति से आ रहे  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार सुंदरवास इलाके के दरोली हाउस के समीप नर्मदा बाई वैष्णव पति धन दास वैष्णव निवासी उथरदा उम्र 50 वर्ष अलसुबह दूध लेकर अपने घर मेहता भवन की ओर जा रही थी तभी दरौली हाउस के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्रताप नगर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया जहां परिजनों के आने पर उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  वहीँ शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News