आलू चिप्स फैक्ट्री में करंट से कर्मचारी की मौत

कल सुबह आठ बजे हुआ हादसा

 | 
electirc shock

उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आलू की चिप्स फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी की नंगे तार को स्विच बोर्ड में डालते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय गोविन्दसिंह पुत्र देवीसिंह राठौड़ निवासी राजासर बीकानेर हाल सेक्टर 11 जो जोधपुर मिष्ठान भण्डार की सुंदरवास में ग्लास फैक्ट्री के पास नमकीन बनाने की फैक्ट्री है जहां पर सुबह करीब आठ बजे गोविन्द आलू की चिप्स की मशीन के नंगे तार को स्विच बोर्ड में डालते समय करंट की चपेट में आ गया जिससे अचेत हो गया। 

उसे पास ही स्थित निजी हॉस्पीटल ले गए, जहां प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। उनके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News