बिजली के खम्भे से चिपक कर युवक की मौत

हिरणमगरी थाना क्षेत्र के पानेरियों की मादड़ी की घटना

 | 
electric poll

उदयपुर 8 मई 2022 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के पानेरियों की मादड़ी में आज रविवार को एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को एमबी अस्पताल पहुँचाया।  जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार पानेरियों की मादड़ी इलाके में 25 वर्षीय युवक केशूराम मीणा निवासी देवला धरियावद बिजली के लोहे के खम्भे से चिपक गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई बसंतीलाल ने बताया कि युवक चाय पीने के दौरान मोबाइल पर बात कर रहा था। उसने जूते खोले हुए थे। तभी उसका पैर खम्भे पर लगा और उसे करंट आ गया। हालांकि कहा जा रहा है कि खम्भे में करंट नहीं था। इसके बावजूद करंट कैसे आया इसे लेकर फिलहाल कोई सूचना नहीं आई है।

बसंतीलाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आरएसईबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ देर घटना को लेकर लोगों में गुस्सा था लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा मृतक के भाई को सौंप दिया गया। मामले में फिलहाल विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी संभावना है कि युवक के परिवार को विद्युत विभाग से मुआवजा भी मिले।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News