उदयपुर के बड़ी तालाब में डूबे हुए युवक का मिला शव

सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर 

 | 
TALAB

उदयपुर के बड़ी तालाब में एक अज्ञात युवक के पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। 

जानकारी के अनुसार बड़ी तालाब में रविवार सुबह डूबे व्यक्ति लोगर गमेती के शव को एसडीआरएफ और सिविल डिफेन्स कि टीम ने 4 घंटो के अथक प्रयासों से ढूंढ़ निकाला। 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बड़ी तालाब में एक व्यक्ति कल शाम 4:00 बजे डूब गया है। सूचना पर तत्काल रेस्क्यू टीम नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर उप नियंत्रक पर्वत सिंह चुंडावत के आदेश पर रवाना हुई मौके पर पहुंच करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत कर एसडीआरएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई कर शव को ढूंढ निकाला वोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया की रही अहम भूमिका।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News