Udaipur Times, Jodhpur Solar Project : राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड द्वारा वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं की बढ़ती हरित ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रारंभिक चरण में 50 मेगावाट की सौर परियोजना जोधपुर जिले में विकसित की जाएगी।
नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लघु नवीकरणीय ऊर्जा पार्क एवं अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास की पहल की जा रही है।
इस पहल का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के ऐसे उपभोक्ताओं को अक्षय ऊर्जा की उपलब्धता के लिए एक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना है, जो अपने विद्युत उपभोग में हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं तथा निर्धारित/स्वैच्छिक नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को पूरा करना चाहते हैं। योजना में MSME इकाईयो को विशेष रूप से सम्मिलित किया जाएगा।
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड द्वारा उपयुक्त स्थानों पर Small RE Parks/RE Projects विकसित करवाएगा। निगम इन परियोजनाओं के माध्यम से सौर एवं अन्य उपयुक्त अक्षय ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देते हुए इच्छुक उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक आधार पर हरित ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस मॉडल के अंतर्गत उपभोक्ताओं की ऊर्जा आवश्यकता, लक्ष्य तथा परियोजना की व्यवहार्यता को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का विकास किया जा सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को स्वयं पृथक रूप से बड़े प्रोजेक्ट विकसित करने की आवश्यकता को कम करने के साथ-साथ ग्रीन पावर की खरीद/उपलब्धता, लक्ष्य पूर्ति तथा दीर्घकालिक ऊर्जा नियोजन में सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
निगम इच्छुक उपभोक्ताओं, औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य पात्र संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आरई आवश्यकताओं का आकलन करेगा तथा परियोजना विकास के लिए आवश्यक तकनीकी एवं वाणिज्यिक पहलुओं पर कार्य होगा। प्रारंभिक चरण में 50 मेगावाट की सौर परियोजना जोधपुर जिले में विकसित की जाएगी।