उदयपुर के गोगुंदा मे आबादी में घुसा 6 फीट लंबा मगरमच्छ
दो घंटे बाद रेस्क्यू
Udaipur Times News , Crocodile Rescued, उदयपुर 9 अक्टूबर 2026 - गोगुंदा के बोखाड़ा गांव में आबादी में घुसा 6 फीट लंबा मगरमच्छ,दयपुर। गोगुंदा क्षेत्र के बोखाड़ा गांव में देर रात करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में घुस आया। मगरमच्छ को पंचायत के पास देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। Udaipur News
जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ पास की नाड़ी से निकलकर गांव की आबादी में पहुंच गया था। उसे देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। Crocodile Rescued
सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ के नारायण सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सायरा तालाब में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।