उदयपुर के केशव नगर में पानी से भरे प्लॉट में डूबा 7 वर्षीय बालक

रेस्क्यू टीम ने शव बाहर निकाला

 | 
7 year old boy got drowned in Pound at Udaipur

 

Udaipur Times News, Minor boy drowned in pound at Udaipur ,उदयपुर 20 अगस्त 2026 - शहर के केशव नगर-रूपसागर रोड के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।

यहां एक खाली प्लॉट में बारिश का पानी भर जाने से 7 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 मिनट में शव को पानी से बाहर निकाल लिया। Civil Defence Team Udaipur 

जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। केशव नगर-रूपसागर रोड के पास एक खाली प्लॉट में बारिश का पानी काफी ज्यादा जमा था। आसपास मिट्टी होने के कारण वहां फिसलन बनी हुई थी। Udaipur News

इसी दौरान 7 वर्षीय बालक तेजा गमेती, पिता रतन जी, का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पानी में तलाश शुरू की।

गोताखोरों ने करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद बालक के शव को बाहर निकाल लिया। इसके बाद शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। Minor boy drowned in pound at Udaipur 

रेस्क्यू टीम में गोताखोर विजय नकवाल, कैलाश गमेती,नरेश चौधरी, विष्णु राठौर और हीरालाल प्रजापत शामिल रहे। टीम के वाहन चालक राहुल यादव भी मौके पर मौजूद रहे। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान खाली प्लॉट और जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत बताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News