निर्माणाधीन शौचालय में गिरने से गाय की मौत का मामला सामने आया

क्षेत्रीय पार्षद ने निगम की लापरवाही को ठहराया ज़िम्मेदार

 | 
UMC

उदयपुर 16 सितंबर 2023 । शहर के वार्ड नंबर 50 में रहने वाली आम जनता के साथ ही आसपास की क्षेत्रीय जनता को राहत देने के तहत उदयपुर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने महिला मंडल स्कूल के पास पुराने निर्मित शौचालय को ज़मींदोज़ कर विधि विधान से नए शौचालय का नया निर्माण पूजन किया।  

कछुआ चाल से चलते निर्माण कार्य के तहत और निगम की घोर लापरवाही के चलते आज एक गाय की मौत होने का मामला सामने आया। वहीं मामले के सामने आने के बाद क्षेत्रीय वार्ड पार्षद गौरव प्रताप ने अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ रोड को जाम करते हुए निगम के जिम्मेदार अधिकारियों मौके पर बुलाकर हाथों-हाथ कम को त्वरित से कम करने की बात कही। 

इस दौरान अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद के साथ ही अन्य लोग आपस में उलझते हुए नजर आए। क्षेत्रीय पार्षद गौरव प्रताप ने निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार भी दो गाय गिर गई और बीती रात एक गाय की मुंह के बाल गिरने से मौत हो गई। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यहां पर कई बार अनियमित निर्माण के चलते हादसे होते रहते हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News