उदयपुर में लगा फिल्मी सितारों का मेला, कैटरीना कैफ और राम चरण पहुंचे डबोक एयरपोर्ट

शादी समारोह में शामिल होने की सूचना

 | 
Film Actors Ram Charan and Katrina Kaif Spotted at Udaipur Airport

Udaipur Times news, Film Actors at Udaipur, उदयपुर 17 नवंबर 2026 - उदयपुर  में एक बार फिर फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और साउथ सुपरस्टार राम चरण मंगलवार को उदयपुर के महाराणा प्रताप (डबोक) एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों सितारों के आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। Bollywood Actors at Udaipur

एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैटरीना कैफ और राम चरण का स्वागत किया गया, जिसके बाद दोनों सितारे सीधे अपने निर्धारित लग्जरी होटल के लिए रवाना हो गए। Katrina Kaif 

फिलहाल इस आयोजन को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन मिल रही शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक दोनों सितारे शहर में आयोजित होने जा रहे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर आए हैं। Ram Charan 

बताया जा रहा है कि झीलों की नगरी में हो रहे इस समारोह में शिरकत करने के लिए फिल्म जगत की कई अन्य बड़ी हस्तियां भी जल्द ही पहुंच सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News