उदयपुर के रिहायशी इलाके में अलसुबह दिखा लेपर्ड, कुत्ते का शिकार कर गली में घूमता रहा

 | 
Leopard Spotted in Bedwas Udaipur

 

Udaipur Times, Leopard Spotted in Residential Area: उदयपुर शहर के बेड़वास इलाके में शनिवार अलसुबह लेपर्ड की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई। न्यू आदर्श नगर-नाकोड़ा नगर इलाके में करीब पौने 3 बजे एक लेपर्ड CCTV कैमरे में दिखाई दिया। लेपर्ड ने एक डॉग का शिकार किया और करीब 15 से 20 मिनट तक इलाके में घूमता रहा।

स्थानीय निवासी विक्रम कुमार जैन ने बताया कि उनका परिवार सुबह जल्दी नाकोड़ा जैन तीर्थ जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए गए तो फुटेज में लेपर्ड दिखाई दिया। Leopard Spotted in Residential Area

CCTV फुटेज के अनुसार, लेपर्ड ने इलाके में एक डॉग का शिकार किया। इसके बाद वह डॉग को लेकर एक गली में स्थित मकान के सामने पहुंचा और कुछ देर वहां रुकने के बाद डॉग को वहीं छोड़कर चला गया। Leopard Terror 

जिस मकान के सामने लेपर्ड मौजूद रहा, वहां रहने वाला परिवार करीब आधे घंटे बाद घर से बाहर निकला। बाद में परिवार को जब पता चला कि उनके घर के आसपास कुछ देर पहले ही लेपर्ड मौजूद था, तो वे भी घबरा गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रिहायशी इलाके में लेपर्ड की लगातार मूवमेंट से लोगों की चिंता बढ़ गई है। गली में दिनभर छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, ऐसे में अभिभावकों को उनकी सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। Wildlife-Human Conflict

विक्रम कुमार जैन ने वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने और लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News