ज़िंदा शख्स को सिस्टम ने बताया मुर्दा, जयपुर के सरकारी SMS ट्रोमा सेंटर का कारनामा
Udaipur Times, Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SMS हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ने अंगुली की चोट दिखाने गए दिनेश सैनी नामक शख्स को डेथ सर्टिफिकेट थमा कर सरकारी रिकॉर्ड मे मृत घोषित कर दिया। अब वह शख्स अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहा है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल जयपुर आमेर के निमदला की ढाणी पीली की तलाई निवासी दिनेश सैनी का 3 नवंबर को गलता गेट थाने के पास झगड़े मे बाएं हाथ की अंगुली मे चोट लग गई थी । SMS ट्रोमा सेंटर मे X-Ray मे चोट मामूली मिलने पर डॉक्टर ने पट्टी बांधी और दवाइयाँ लिखकर घर भेज दिया।
उसके जाने के 1-2 घंटे बाद एक दिनेश मीणा नाम का मरीज अस्पताल पहुंचा जिसकी 4 नवंबर को मौत हो गई । अस्पताल के रजिस्ट्रेशन कर्मियों ने पहचान पत्र की जांच किए बिना दिनेश सैनी की एचआईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर दिनेश मीणा की फ़ाइल मे दर्ज कर दिया और मृत्यु का रिकॉर्ड दिनेश सैनी के नाम दर्ज कर दिया।
शव सुपुर्दगी के सिलिसिले मे दिनेश के पास 12-13 फोन आए तो उसने अस्पताल स्टाफ को बताया की वह जिंदा है। अगले दिन अस्पताल के पास पहुंचा तो स्टाफ ने उसे भरोसा दिलाकर घर भेज दिया की उसे कोई परेशानी नहीं होगी।
हालांकि पोस्टमार्टम के समय सुधार पत्र लगने के बावजूद और फ़ाइल मे संशोधन पत्र संलग्न होने के बावजूद मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट के कर्मियों ने बिना कारेक्शन लेटर पढे दिनेश सैनी के नाम 25 नवंबर को डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया जबकि पोस्टमार्टम वास्तविक नाम यानि दिनेश मीणा के नाम से हुआ।
कुल मुलाकर अस्पताल मे नाम के हेराफेरी और गलती के कारण एक जिंदा शख्स को सरकारी रिकॉर्ड मे मृत घोषित कर दिया गया और अब अस्पताल अपनी गलती सुधारने की बजाय उससे मृतक के परिजनों का शपथ पत्र और SDM के हस्ताक्षर की मांग कर रहा है।