राजसमंद मे भैंस चराने गए व्यक्ति को सांप ने काटा, सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचा
हस्पताल पहुंचकर बोला - “मैं सांप को मारकर साथ लेकर आया हूं, आप मेरा इलाज कीजिए और इसे देखकर दवाई दीजिए।”
Udaipur Times News,राजसमंद 18 सितंबर 2026 - जिले के चारभुजा क्षेत्र स्थित जिलेवाड़ा गांव की घटना राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के जिलेवाड़ा में भैंस चराने गए करीब 50– 55 वर्षीय मौली राम माली को सांप ने काट लिया।
बताया जा रहा है कि सांप रुसेल वाइपर (russel wiper) प्रजाति का था, जिसे जहरीला सांप माना जाता है। सांप के काटने के बाद मौली राम ने हिम्मत दिखाते हुए भैंस चराने वाले अपने डंडे से सांप को मार दिया। Snake Bite
इसके बाद वह सांप को अपने साथ लेकर राजसमंद के आर.के. चिकित्सालय पहुंच गए। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि “मैं सांप को मारकर साथ लेकर आया हूं, आप मेरा इलाज कीजिए और इसे देखकर दवाई दीजिए।” Snake bites man at Rajsamand
हाथ में मरा हुआ सांप लेकर मरीज के अस्पताल पहुंचने से वहां कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। Rajsamand News
फिलहाल सांप के काटने के बाद मौली राम का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद लोगों में भी चर्चा का माहौल है।