उदयपुर मे सोमवार अल सुबह दूध की दुकान में लगी भीषण आग
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
Udaipur Times News, Fire Errupted at Dairy , उदयपुर 24 अगस्त 2026 - शहर के परशुराम चौराहा स्थित एक दूध की दुकान में सोमवार अलसुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इसी दौरान दुकान के सामने से जिम जाने के लिए गुजर रहे एक युवक ने दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। युवक ने तुरंत दुकानदार को इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सूचना मिलने पर सुबह करीब 5 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। Major Fire Errupted at Dairy
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Udaipur New
दुकान मालिक एकलिंगपुरा निवासी कैलाश डांगी ने बताया कि आग में दुकान का फर्नीचर, दूध, बेकरी प्रोडक्ट्स और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
दुकान में रखी लाखों रुपए की नकदी भी आग की चपेट में आने की बात सामने आई है। आगजनी की इस घटना में करीब 30 लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।