उदयपुर में जलझूलनी एकादशी की शोभायात्रा के दौरान यूवक आया आग की चपेट मे

लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए युवक को आग से बाहर निकाला
 | 
Fire Accident During Religious Procession

 

Udaipur Times News , Man got burnt during religious procession, उदयपुर 22 सितंबर 2026 - शहर  में जलझूलनी एकादशी की शोभायात्रा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जगदीश चौक पर अखाड़ा प्रदर्शन कर रहा एक युवक अचानक आग की चपेट में आ गया। युवक आग जलाकर करतब दिखा रहा था, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और आग उसके चेहरे तक पहुंच गई।

देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। Fire Accident 

हालांकि, लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए युवक को आग से बाहर निकाला। गनीमत रही कि युवक पूरी तरह आग की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल, मंगलवार को जलझूलनी एकादशी  के अवसर पर उदयपुर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप प्रतिमाओं की शोभायात्राएं निकाली जा रही थीं। Udaipur News 

अलग-अलग मंदिरों से निकली रेवाड़ियां जगदीश चौक पहुंचीं। इसी दौरान चौक में अखाड़ा प्रदर्शन भी चल रहा था। अखाड़े में एक युवक आग जलाकर करतब दिखा रहा था। अचानक करतब दिखाते वक्त युवक का बैलेंस बिगड़ गया और वह आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें युवक के चेहरे तक पहुंच गईं।

युवक को आग में घिरा देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत युवक को संभाला और आग से बाहर निकाला। Religious Procession 

गनीमत रही कि युवक पूरी तरह आग की चपेट में नहीं आया। हादसे में उसके गाल और आंख के आसपास हल्के जलने के निशान आए हैं। समय रहते लोगों ने युवक को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए जगदीश चौक पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

वहीं, युवक के सुरक्षित बच जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News