मछली पकड़ने के दौरान एक युवक के हाथ मे फटा बम
गंभीर अवस्था मे उदयपुर किया गया रेफर
Udaipur Times News, Mishap News, उदयपुर 15 सितंबर 2026 । जिले के खेरवाड़ा तहसील क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नदी में मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा टोटा बम युवक के हाथ में ही फट गया। हादसे में युवक के दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि चेहरा भी झुलस गया।
जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा निवासी विकास खेरवाड़ा के पास नदी में मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि वह मछली पकड़ने के लिए अवैध रूप से टोटा बम का इस्तेमाल कर रहा था। Udaipur News
विकास ने जैसे ही बम में आग लगाकर उसे नदी में फेंकने का प्रयास किया, उसी दौरान बम उसके हाथ में ही तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची।
ईएमटी नितिन मीणा और पायलट पोपटलाल ने घायल विकास को प्राथमिक उपचार के बाद खेरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। Kherwara News
गंभीर हालत के चलते डूंगरपुर जिला अस्पताल से उदयपुर रेफर विकास की हालत गंभीर होने पर उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। हादसे में उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं और चेहरा भी झुलस गया है।