राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आमिल अली ने जीता रजत पदक

रोहतक में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता 

 | 
Amil ALi

उदयपुर 7 अगस्त 2025 । हरियाणा के रोहतक SAI नेशनल बॉक्सिंग अकैडमी में आयोजित 2nd बिल्ड-अप मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर के आमिल अली ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया ।

जिला मुक्केबाज़ी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि आमिल ने मध्यप्रदेश, SAI NCOE और सेना के मुक्केबाज़ को हराकर फाइनल में सर्विसेज के ऋषि सिंह से कड़े संघर्ष में पराजित हो रजत पदक हासिल किया। 

आमिल अली राजस्थान क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।  उदयपुर जिला मुक्केबाज़ी संघ की ओर से उदयपुर के उभरते मुक्केबाज आमिल अली का सम्मान किया गया। और बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News